मुरादाबाद, फरवरी 8 -- मझोला थाना के काशीरामनगर चौकी क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला अन्नु नाम का युवक पांच फरवरी को सुबह करीब छह बजे बहलाफुसला कर भगा ले गया। काफी तलाश करने पर भी बेटी का पता नहीं चला। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अन्नु के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.