मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। पिता ने छजलैट निवाीसी युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि एक युवती और युवक ने भी उसका सहयोग किया है। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वरुण कुमार वर्मा और उसकी सहयोगी शिवानी व हिमांशु के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज किया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...