मेरठ, जनवरी 10 -- क्षेत्र के गांव खोड दयालपुर में बृहस्पतिवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां 22 वर्षीय रवि पुत्र विजयपाल का शव उसके ही खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया वहीं पुलिस ने मामला गृह क्लेश का बताया। ग्रामीणों ने बताया कि रवि बृहस्पतिवार की शाम अपने खेत पर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि रवि पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ है। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई गगन ने बताया कि उसका घर में कोई विवाद नहीं हुआ उन्हें कहा कि रवि ने खुद फांसी नहीं लगाई उन्होंने हत्या की आशंका जताकर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे ...