फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- कंपिल। संदिग्ध हालात में एक युवक ने जहरीले पदार्थ को पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें लोहिया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के पथरामई गांव निवासी रामेश्वर सिंह यादव के बीस वर्षीय पुत्र विजय ने शनिवार सुबह घरेलू कलह में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया रेफर किया गया। जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए ...