देवरिया, जनवरी 9 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुवाल गांव निवासी एक युवक शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीपुर भुवाल निवासी रंजीत कुशवाहा (35) पुत्र कैलाश कुशवाहा ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खामपार पुलिस को सूचना दी कि वह जल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भिंगारी बाजार के पास छपिया क्षेत्र में पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी लाई। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक करीब...