उरई, नवम्बर 20 -- एट। एट थाना क्षेत्र के टिकरिया में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टिकरिया के 26 वर्षीय मनमोहन सिंह पाल शहर से बाहर रहता है था। परिजनों ने बताया मनमोहन की शादी दो वर्ष पहले मोहिनी से हुई थी। मनमोहन पत्नी मोहिनी को घर छोड़ने टिकरिया आया था और गुरुवार को मनमोहन को दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मनमोहन को मृत घोषित कर दिया। 26 साल की उम्र में अचानक सीने में उठे दर्द से मौत हो जाने से ग्राम वासियों को अचंभित कर दिया। मनमोहन की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक के पिता माता और पत्नी मोहिनी का रो रोकर बुरा हाल हो गया मृतक के अभी कोई बच्चे नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...