गंगापार, जनवरी 16 -- करछना थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। आरोप है कि पुलिस ने शव को बिना परिजनों को सूचित किए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोहड़ार-करछना मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मृतक की पहचान भुंडा गांव निवासी 35 वर्षीय आशीष शर्मा पुत्र स्वर्गीय गुलाब शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आशीष गुरुवार शाम करीब सात बजे बाइक लेकर भड़ेवरा बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह धरवारा गांव के पास सड़क किनारे उसका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.