रुद्रपुर, जनवरी 11 -- किच्छा, संवाददाता। रुद्रपुर रोड पर एक आवासीय कॉलोनी के पास सूखी नाली में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। रविवार को एमए फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार आवासीय कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क किनारे सूखी नाली में एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हाईवे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव के गले पर निशान पाए गए हैं। युवक के पास एक इंजेक्शन की सिरिंज भी मिली है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.