रामपुर, फरवरी 8 -- घर में संदिग्धावस्था में वृद्धा की मौत और घर से लाखों के आभूषण गायब होने की सूचना से शनिवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से छानबीन में जुट गई है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि किसी ने लूटपाट कर महिला की हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने हत्या और लूटपाट से साफ इंकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नगर के मोहल्ला नज्जुपुरा निवासी मोहम्मद रफी और उसका बेटा मोहम्मद हारिश घर के पास में मीना बाजार में अपनी दुकान पर थे कि किसी ने मोहम्मद रफी को दुकान पर सूचना दी कि रफत शाहीन बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। हारिश घर पहुंचा तो उसने देखा की उसकी मां रफत शाहीन बेहोशी की हालत में थी। उसने तुरंत निजी चिकित्सक को बुलाया तो चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.