कन्नौज, मई 17 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के बाहर शुक्रवार को एक किसान का शव पड़ा मिला। इससे सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से किसान अपने कर्ज को लेकर परेशान था। बैंक से उसने पशुपालन के लिए वर्ष 2014 में कर्ज लिया था। वहीं कुछ कर माहजनी कर्ज भी था। जिसको लेकर वह परेशान रहता था। हमीरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामभरोसे के पास तीन बीघा खेती है। खेतीबाड़ी कर वह अपने परिवार को भरण पोषण करता था। वर्ष 2014 में प्रमोद ने तिर्वा स्थित भूमि विकास बैंक से पशु पालन के लिए एक लाख रुपये कर्जा लिया था। पैसा न जमा कर पाने के कारण कर्ज बढ़कर करीब चार लाख हो गया था। बर्ष 2018 में उसने 95 हजार रुपये जमा भी किया था। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.