लखनऊ, फरवरी 14 -- पति-पत्नी के झगड़े के बाद महिला का शव मायके में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मायकेवालों ने दामाद और उसके घरवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साहिलामऊ गांव निवासी शिल्पी (36) की शादी 8 साल पहले हरदोई के खुशहालपुर बघौली निवासी आशीष कुमार से हुई थी। मां लक्ष्मी ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। करीब पांच माह पहले शिल्पी दो बच्चों को लेकर मायके आ गई। इसके बाद भी आशीष शिल्पी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। शिल्पी की मां लक्ष्मी ने बताया की शनिवार को उसका दामाद सहिलामऊ आया था। घर पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। शाम करीब 4:00 बजे उसके नाती अभय शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकला। पाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.