हरदोई, फरवरी 5 -- शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के समदपुर गांव में गुरुवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। समदपुर गांव निवासी महेश की पत्नी लक्ष्मी 28 वर्ष व अपने बच्चों के साथ रोहतक में मजदूरी करते थे। दो तारीख को किसी जरूरी काम के चलते गांव आए थे। गुरुवार सुबह लक्ष्मी का शव कमरे में मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.