बरेली, मार्च 23 -- बारादरी के नवादा में 70 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसकी लाश कमरे में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई है। नवादा के मुन्नालाल की चक्की वाली गली में रहने वाले किशन चंद शर्मा ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। दो माह पहले उनकी दूसरी पत्नी की भी मौत हो गई थी। वह घर में अकेले रहते थे। शनिवार की सुबह जब दूधवाला आया तो कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दूधिये ने पड़ोसियों को बताया। सूचना मिलने पर बारादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में बुजुर्ग किशनचंद की लाश पड़ी थी। जानकारी मिलने पर बिचपुरी में रहने वाली इकलौती बेटी नीरू वहां आई। थाना बारादरी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.