गंगापार, जनवरी 14 -- देर रात बाइक से ससुराल को निकले युवक की बाइक समेत शव घर से चार किलोमीटर दूरी नहर में पाया गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत कोड़ापुर गांव निवासी 27 वर्षीय सोनू भारतीया कंटेनर चलाने का काम करता था। उसकी पत्नी रेशमा गर्भवती हैं जिसका शीघ्र ही प्रसव होने वाला है। पत्नी की देखभाल व अस्पताल ले जाने के निमित्त से वह दो दिन पहले घर आया हुआ था। मंगलवार रात दस बजे बाइक से पत्नी से मिलने ससुराल बहरिया के चैमलपुर गांव जा रहा था। बुधवार सुबह उसका शव और बाइक फूलपुर क्षेत्र के सेफखानपुर गांव के सामने शारदा सहायक खंड 39 नहर में पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह नहर में बाइक की लाइट जल रही थी जिसे देख ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.