प्रयागराज, जनवरी 6 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के तारडीह गांव के मजरा सूदी का पूरा गांव में सोमवार शाम संदिग्ध हालत में दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद बच्ची की मां और मामा ने उसके पिता पर ही गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कौशाम्बी जिले के थाना करारी के बन्नई गांव की वंदना तिवारी की शादी करीब बीस साल पहले थरवई के सूदी का पूरा के आशुतोष मिश्र पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्र के साथ हुई थी। पति से अनबन होने की वजह से वंदना अपने मायके में रहती है। उसकी 10 वर्षीय बेटी शुभि पिता आशुतोष के साथ रहती थी। सोमवार को आशुतोष ने वंदना को सूचना दी की पेट में दर्द होने से शु...