उन्नाव, फरवरी 24 -- अचलगंज। औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित एग्रीकाम फूड प्रोसेसिंग कंपनी में कार्यरत मजदूर का शव टिन शेड के नीचे बेल्ट के सहारे झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिहार प्रांत के पश्चिम चंपारण जिले के पुरैनियस मैंनताडा निवासी 21 वर्षीय एजाज अहमद पुत्र शेख नन्हू औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित एग्रीकाम फूड प्रोसेसिंग कंपनी में मजदूरी करता था। कंपनी के परिसर में बने सर्वेंट कालोनी में रह रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे के बाहर रखे टिन शेड में चमड़े की बेल्ट के सहारे झूलता पाया गया। शव को देख कंपनी में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने घटना की सूचना फैक्ट्री प्रबंधन को दी गई। प्रबंधक मोहम्मद शान फारूकी की सूचना पर पहुंचे बदरका चौकी इंचार्ज अनिल त्रिपाठी ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के...