लखीमपुरखीरी, मई 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना पसगवां क्षेत्र के गांव कोटा मुगल निवासी एक किशोर का शव गांव के पूर्व में स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र के शौचालय में संदिग्ध हालात में लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। थाना पसगवां क्षेत्र के गांव कोटा मुगल निवासी इसाकत के 14 साल के बेटे कैश का शव शुक्रवार की देर शाम गांव के पूर्व दिशा में स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र के शौचालय में संदिग्ध हालात में लटकते पाया गया। घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर का शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.