उरई, जनवरी 27 -- कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के मजरा निधानन का डेरा में सोमवार का संदिग्ध हालात में फांसी लगने से विवाहिता की मौत हो गई जिसके मायके वालों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया छानबीन में पता चला है कि मेला दिखाने से पति द्वारा मना करने पर विवाहिता का पति से विवाद हुआ था जिसमें विवाहिता के साथ मारपीट की गई थी। फिलहाल घटना को लेकर मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है जिसकी जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के मजरा निधानन का डेरा में सोमवार रात को वीरेंद्र निषाद का अपनी पत्नी कमला देवी से विवाद हो गया उसके बाद ही कमला की संदिग्ध हालात में कमरे में फाँसी लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया गांव के बहार दानी बाबा के स्थान पर मेला लगा था सोमबार सुबह कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.