उरई, दिसम्बर 21 -- कोटरा। कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरट में शनिवार रात संदिग्ध हालात में फांसी लगने से महिला की मौत हो गई। जानकारी पर आए मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी मायके पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। धुरट निवासी रामशंकर मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी झांसी जिला के कुरैठा थाना गुरसरांय निवासी जयंती के साथ हुई थी। उसका एक पुत्र निपुश व दो पुत्रियां भूमि व काव्या हैं। शनिवार देर शाम को पति पत्नी में कहासुनी हुई थी और कुछ देर बाद पत्नी जयंती की संदिग्ध हालात में साड़ी से फंदा लगने पर मौत हो गई। जब कुछ देर बाद पति ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत परिजनों व पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.