हरदोई, जनवरी 5 -- पिहानी। खटेली गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता देखा गया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पत्नी कुसमा की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके पति कमलेश सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। करीब 12 बजे सूचना मिली कि गांव के गजराज के खेत की मेड पर खड़े नीम के पेड़ की डाल में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया कि पति के पेट मे दर्द होता था जिसके कारण शराब का सेवन कर लेते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...