लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- थाना मैलानी क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी एक किशोर का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास नीम के पेड़ से शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा सुधीर ने गांव के ही एक रिटायर्ड दरोगा पर हत्या का आरोप लगाया है, बताया कि घटना से पहले रिटायर्ड दरोगा से विवाद हुआ था। थाना मैलानी क्षेत्र के गांव इमलिया कोठी सरकारपुर ग्रन्ट न. 11 निवासी सुरेश का 18 वर्षीय बेटा विवेक कुमार ट्रक पर काम करता था, वह एक दिन पहले ही घर आया था। मृतक के चाचा संदीप ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर गांव में एक शादी समारोह के दौरान रिटायर्ड दरोगा से विवेक का विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर आया और गोला में खड़े ट्रक पर काम क...