शाहजहांपुर, मार्च 11 -- नगर पालिका कर्मचारी की हल्द्वानी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई जिस पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। हरदोई के गोपामऊ के गांव पेंग निवासी सत्यपाल नगर पालिका में सफाई नायक के पद पर कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ तिलहर की गुरगवां कॉलोनी में रहते थे। रविवार को वह चेयरमैन हाजरा बेगम को लेकर जरूरी कार्य से हल्द्वानी गए हुए थे। सोमवार की सुबह हल्द्वानी में सत्यपाल की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद अध्यक्ष हाजरा बेगम एवं उनके परिवार के लोगों ने सत्यपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के अनुसार सत्यपाल को हार्ट अटैक पड़ा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर सत्यपाल के भाई नगर पालिका कर्मचारी प्रेमपाल और सुमित तथा सभासद आसिफ हुसैन छोटू, शानू हुसैन, सोनू खन्ना हल्द्वानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.