लखनऊ, फरवरी 8 -- कन्वेंशन सेंटर के पास बने ट्रैफिक पुलिस बूथ में शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि रात में ट्रैफिक पुलिस बूथ के पास कुछ नशेड़ी आग ताप रहे थे। उन्हीं की हरकतों से ट्रैफिक पुलिस बूथ में आग लगी है। आग लगाने से बूथ में रखा फनीचर और कागजात जल गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कन्वेंशन सेंटर के पास एक पुलिस बूथ बना हुआ है। शनिवार की रात नशा करने के इरादे से कुछ लोग बूथ के आसपास घूम रहे थे। लोगों ने बताया कि रात में बूथ पर एक सिपाही मौजूद था। सिपाही ने नशेड़ियों को मना किया तो वह लोग नहीं माने। इस बात से परेशान होकर चला गया। कुछ देर बाद सिपाही लौटकर आया तो उसने देखा कि बूथ में आग लगी थी। राहगीरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.