अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में सप्ताह भर पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में ननिहाल आए झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन जैतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के पिता व भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार न करने को अड़ गये। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया तो परिजन शव के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भवानीपट्टी गांव निवासी सत्यम दुबे (25) का ननिहाल जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा कला में है। वह बीते रविवार दोपहर बाद घर से कुछ दूरी पर आग से झुलसा हुआ पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर जैतपुर थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.