प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सराय‌इनायत थानाक्षेत्र के धमोइयां गांव में घर के अंदर सो रही युवती गायब हो गई। युवती की चारपाई के पास खून के छींटें और ब्लेड पड़ा मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की। अशर्फीलाल साहू की 23 वर्षीय बेटी अंजलि पिता और मां मनोरमा देवी के साथ कमरे में ही सो रही थी। रात दो बजे अशर्फीलाल की आंख खुली तो देखा बेटी बिस्तर पर नहीं है। खोजबीन की गई लेकिन अंजलि का पता नहीं चला। बेटी की चारपाई के पास खून के छींटें और ब्लेड देखकर अशर्फीलाल सन्न रह गया। किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी। एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका से इनकार किया। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया चारपाई के पास न‌ई ब्लेड व पांच-छह बूंद खून के मिले हैं। खोजबीन की जा रही है। पित...