लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- थाना पढुआ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हुआ। इसके बाद युवक का शव उसके घर के अन्दर संदिग्ध हालत में लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पढुआ क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी मौजी लाल का 25 वर्षीय पुत्र पिंकू जायसवाल का शव उसके घर के अन्दर संदिग्ध हालात में लटकते पाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे पड़ोस के निषाद समाज के लोगों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया। देर रात पिंकू का शव घर के अन्दर कमरे में लटकते पाया गया। मृतक के भाई ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप है। सूचना पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.