लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निर्मल नगर में एक मकान किशोरी का शव फंदे से लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी 13 वर्षों से अपने मामा के घर रह रही थी। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव सिंगावर निवासी अतुल नारायण की 14 वर्षीय बेटी साक्षी उर्फ महामाया सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निर्मलनगर में अपने मामा उत्तम मिश्रा के यहां पिछले 13 सालों से रह रही थी। बताते हैं शनिवार को घर के अंदर उसका शव फंदे से लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.