लखनऊ, जनवरी 21 -- पत्नी ने ननद, ननदोई पर लगाया जहर देने का आरोप ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज का मामला, जांच में जुटी पुलिस लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज में मंगलवार को संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद एक इलेक्ट्रीशियन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ननद व ननदोई पर जहर देने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के मुसाहिबगंज निवासी 30 वर्षीय शानू खान इलेक्ट्रीशियन के साथ ही जरदोजी कारीगर भी था। मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार वाले उसे ठाकुरगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकिर बलरामपुर जिले की निवासी उसकी पत्नी सानिया ने बताया कि ...