हरदोई, मार्च 11 -- बेनीगंज। इलाज के चलते एक अधेड़ की रविवार की रात में घर पर मौत हो गई। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने नशे में हत्या होने की सूचना पुलिस को दे दी। हास बरौली गांव निवासी रामदयाल खेती किसानी करता था। कुछ दिनों से उसका स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा था। उसका इलाज घर पर ही रहकर कर रहा था। रविवार रात में अचानक रामदयाल की हालत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने पीआरबी 112 को हत्या होने की सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो परिजन पोस्टमार्टम करना नहीं चाहते थे, लेकिन जब लोगों ने इस तरह का आरोप लगाया तो उसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पुलिस ने हत्या होने की सूचना देने वाले युवक को भी पकड़ कर शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पंकज ने बताया की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.