फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- थाना मटसेना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। दऔकेली निवासी 28 वर्षीय प्रियंका पत्नी पंकज की संदिग्ध हालातों में फांसी लगने से मौत हो गई। पता चलते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गए। महिला के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवारीजनों तथा वहा मौजूद लोगोँ से घटना के बारे मेँ पूछताछ की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि मृतका की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...