फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 8 -- नवाबगंज, संवाददाता। घर के अंदर शनिवार की रात एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इसको लेकर उसकी पत्नी से जानकारी की। घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। नगला चंदन गांव निवासी यशपाल रात में अपने घर पर थे। उनके पैर में गोली लग गयी। इस पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जंच की जा रही है। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि पति पत्नी में विवाद हुआ था। इसने स्वयं गोली मारी है। इसकी जांच की जा रही है। इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.