हाथरस, दिसम्बर 18 -- हाथरस। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में संदिग्ध हालत में वृद्धा की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण पुरानी बीमारी से हुए इंन्फेक्शन का कारण मौत होना आया है। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में 70 वर्षीय रामदेवी पत्नी चित्रसिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। इसी दौरान उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इस बात की जानकारी होने पर वृद्धा का गोद लिया बेटा भी गांव पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दे दी की वृद्धा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पोस्टमार...