बुलंदशहर, मार्च 21 -- क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर में ही पंखे पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों को कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गांव नरसेना निवासी विजय (34) पुत्र मिश्री गांव में ही हलवाई का काम करता था। गुरुवार को परिजन खेतों पर कार्य करने गए थे। इस दौरान युवक घर में छत के पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक को आनन फानन में फंदे से उतारा और ऊंचागांव सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल की है। बताया गया कि युवक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी रितेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.