नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। आनंद विहार जीआरपी थाना इलाके में शनिवार तड़के एक कार में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जीआरपी पुलिस संदिग्ध हालत में मौत का मामला दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या करने के बाद उसका शव कार में डाला गया है या फिर मौत कार के अंदर हुई है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर बिहार रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो सकेगा। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के पूर्णिया के गांव बकरा का रहने वाला था। करीब पांच महीने पहले उसकी शादी हुई थी। बिहार चुनाव में उसके गांव में 11 अक्तूबर को वोटिंग होने वाली थी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.