उन्नाव, फरवरी 8 -- सोहरामऊ। थाना क्षेत्र के नोखेलालखेड़ा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित बाग में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां घटना को लेकर कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय लवकुश कुमार पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है। बताया गया कि लवकुश रविवार सुबह घर से निकला था। कुछ देर बाद खेतों की ओर जा रहे किसानों ने बाग में पेड़ से युवक का शव लटका देखा, जिससे वे दंग रह गए। किसानों ने शव की पहचान कर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सोहरामऊ पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल...