कन्नौज, फरवरी 23 -- तालग्राम, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे घायल मिले बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गदनापुर लोधी गांव निवासी संजीव राजपूत (32) पुत्र स्व. रामचंद्र चार फरवरी की देर शाम तालग्राम-ताहपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड्ड में घायल अवस्था में पड़े मिले थे। जबकि उनकी बाइक सड़क पर खड़ी थी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। वहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल भेजा गया। रविवार रात इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। मृतक क...