मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बंदरा पंचायत के पिपरपतीया चौर स्थित एक पोखर के समीप घर में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालत में मछली व्यवसायी का शव मिला। वह समस्तीपुर जिले के पूसा थाने के पूसा देवपार निवासी मो. सनाउल्लाह का पुत्र आजाद खान (29) था। शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। लुंगी में खून का धब्बा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। आजाद के भाई अब्दुल रहमान ने हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस को बताया कि करीब छह साल से पीपरपतिया में रहकर मछली पालन कर रहा था। बुधवार सुबह एक परिचित ने फोन कर जानकारी दी कि आजाद घर में फंदे से लटका हुआ है। आजाद चार भाइयों में बड़ा था। पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.