मथुरा, जनवरी 17 -- कोतवाली क्षेत्र की गौरानगर कॉलोनी की मस्जिद वाली गली में संदिग्ध परिस्थित में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गौरानगर कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद वाली गली मे शुक्रवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब विवाहित महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजन और ससुरलीजन आपस में भिड़ गए। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार कोसी निवासी रुखसार (30) की शादी गौरानगर निवासी मुकीम से करीब 15 साल पहले हुई थी। शुक्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.