लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- कोतवाली क्षेत्र के सुथना बरसोला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही उसके पति से पूछताछ कर रही है। गांव निवासी प्रकाश की पत्नी 35 वर्षीय पत्नी रीमा 35 की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रकाश के भाई सर्वेश पुत्र सूरज लाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना के बावत अवगत कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव से पता चला कि प्रकाश मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। ग्रामीणों का कहना है प्रकाश और उनकी पत्नी रीमा में छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। बीती रात भी दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के लिए प्रकाश को कोतवाली बुलाया। उससे पूछताछ कर रही है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.