उन्नाव, जनवरी 4 -- उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के सिंघूपुर गांव के रहने वाले मजदूर का शनिवार रात संदिग्ध हालत में कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, हीं गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर परिजन भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। दही थाना क्षेत्र के सिंघूपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय संदीप राजपूत पुत्र उदन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे संदीप ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो संदीप फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग भी मौ...