लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- दुबहा गांव के एक युवक ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने इस बाबत पुलिस को नामजद तहरीर दी है। निघासन कोतवाली के दुबहा गांव के सूरज मौर्य ने बताया कि दस जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके बुजुर्ग पिता मिश्रीलाल घर के बाहर सहन में बैठे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे गांव के एक पूर्व प्रधान ने उनको खांसी की दवा बताकर जहरीली शराब पिला दी। इसके कुछ ही देर बाद मिश्रीलाल की हालत बिगड़ने लगी। उनके चीखने की आवाज सुनकर घर की महिलाएं आ गईं। वहां पहुंचा सूरज पिता को तुरंत निघासन सीएचसी ले गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें लख्ीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दौरान इलाज डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। वापस घर लाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.