रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। संदिग्ध हालत में एक राजमिस्त्री का शव फंदे से लटका मिला। घटना से पूर्व उसकी अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था और रुद्रपुर में राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से कांठ, मुरादाबाद निवासी 30 वर्षीय आशु कुमार पुत्र लक्ष्मण कुमार पेशे से राजमिस्त्री था और अपनी पत्नी लक्ष्मी और चार बच्चों के साथ जगतपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और इसके बाद आशु का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। जब पत्नी लक्ष्मी ने पति को कमरे में फं...