लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- शहर में मंगलवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ के पैर में गोली लग गई। परिजन उसको लखनऊ लेकर गए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं मिली थी। शहर की सेठ कॉलोनी अर्जुन पुरवा निवासी भारत सेठ के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है। गोली उनको खुद से लगी है, या किसी ने मारी है , साफ नहीं हो पा रहा है। परिजन उनको प्रजनन पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ लेकर गए हैं। शहर कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया से जानकारी आई थी। पुलिस को भारत सेठ के घर भेजा गया था। लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। जिला अस्पताल में भी उनकी कोई एंट्री नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...