हजारीबाग, मई 29 -- चौपारण, प्रतिनिधि । दनुआ से अहरी गांव जाने वाले रोड किनारे से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कर ली गयी है। घटना की खबर आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। लड़की 27 मई की रात करीब 11 बजे अपने प्रेमी शंकर सिंह के साथ घर से निकली थी, जो देर रात तक वापस नहीं लौटी। सोमवार सुबह गांव से शौच के लिए निकले कुछ लोगों ने सुलेखा के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँचे डीएसपी अजीत कुमार विमल, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.