फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- थाना लाइनपार के दतौजी में रविवार सुबह एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। दतौजी निवासी 28 वर्षीय शिव कुमार पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह दिव्यांग है। उसकी पत्नी भी दोनो पैरों से दिव्यांग है। शिव कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह रविवार सुबह नित्य क्रिया को सरकारी शौचालय में गया था। वहा से निवृत्त होने के पश्चात वह घर आ रहा था। उसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा। प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। लोगो ने पुलिस को उसके बारे में सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...