पीलीभीत, मार्च 6 -- छह दिन से लापता युवक का जंगल के अंदर संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोग लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। एक दिन पहले पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना को लेकर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। हजारा थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी राजकमल शर्मा 28 वर्ष पुत्र सुरेंद्र शर्मा 28 फरवरी की सुबह 9 बजे से लापता हो गया। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। युवक के भाई अजय शर्मा ने 2 मार्च को इसकी सूचना पुलिस को दी थी। लगातार खोजवीन के बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस व परिवार के लोग शारदा नदी व जंगल में खोजबीन कर रहे थे। तभी धनराघाट पेंटून पुल से एक किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में संदिग्ध हालत में युवक का शव देखा गया। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.