लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- मितौली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। लल्हौआ गांव के निकट नहर पटरी पर पुल के पास एक युवक का शव पाया गया है। युवक की गर्दन खून से लथपथ पाई गई हैं। जबड़े के नीचे गोली लगने का निशान हैं। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल गोली लगने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन किन परिस्थितियों में हुई है इसकी पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के लल्हौआ गांव निवासी वेदनाथ राठौर का छोटा बेटा मनीष गांव में ही किराने की दुकान चलाता है। वह सोमवार दोपहर दुकान का सामान लेने बाइक से मितौली के लिए निकला था। गांव से करीब 200 मीटर दूर नहर पटरी पर पुलिया के पास 32 वर्षीय मनीष का शव पाया गया है। मृतक के मझिले भाई शैलेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.