हमीरपुर, फरवरी 23 -- राठ। कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव में मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी है। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। लींगा गांव निवासी 34 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र रामकिशन ने सोमवार को बिगवां मौजा में नीम के पेड़ से गमछा का फंदा गले में डालकर झूल गया। जब ग्रामीणों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो परिजनों की सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की मां प्रभारानी ने बताया कि उसके पति की डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उसके पास डेढ़ बीघा जमीन है। उसका पुत्र मजदूरी के साथ खेतीबाड़ी करता था। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। सोमवार को उसके पुत्र ने खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अपने पीछे पत्नी सरोज, पुत्र राज, अनमोल को बिलखता छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...