हापुड़, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी एक किशोर संदिग्ध हालत में लापता हो गया। पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर अनहोनि की आशंका जताकर मुकदमा दर्ज कराया है। गांव खेड़ा निवासी भारत भूषण वत्स ने बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र अक्षत वत्स मंगलवार की दोपहर को संदिग्ध हालत में लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं आने पर उसको काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुत्र के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम किशोर को ढूंढ़ने में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.