उन्नाव, जनवरी 8 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बगहरी गांव के रहने वाले किशोर का गुरुवार शाम संदिग्ध हालत में फंदे पर शव लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बगहरी गांव निवासी सर्वेश शुक्ला पत्नी पिंकी के साथ किसी काम से लखनऊ गए हुए थे। घर पर उनके दो बेटे मौजूद थे। गुरुवार शाम करीब 15 वर्षीय शिवा शुक्ला ने घर के अंदर मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका छोटा भाई देवा भी घर पर ही था। काफी देर तक शिवा के बाहर न आने पर जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अजगैन कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब...